गार्मिन वॉच: Garmin Forerunner 970 और Forerunner 570 हुई लॉन्च, मिलेगी 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ

Garmin Forerunner 970 और Forerunner 570 हुई लॉन्च, मिलेगी 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ
  • गोलाकार OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है
  • 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं
  • हार्ट रेट, स्लीप, टेंशन मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लीडिंग वियरेबल ब्रांड गार्मिन (Garmin) ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच फोररनर 970 (Forerunner 970) और फोररनर 570 (Forerunner 570) को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही मॉडल में गोलाकार OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। दोनों नई वॉच ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) और स्किन टेंप्रेचर सेंसर से लैस हैं। दोनों स्मार्ट वियरेबल्स Garmin Connect ऐप के साथ कंपेटेबल हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Garmin Forerunner 970 और Forerunner 570 की कीमत, उपलब्धता

कंपनी के अनुसार, अमेरिका में गार्मिन फोररनर 970 की कीमत $749.99 (लगभग 64,200 रुपए) है, जबकि गार्मिन फोररनर 570 की कीमत $549.99 (लगभग 47,100 रुपए) है। दोनों स्मार्टवॉच 21 मई से आधिकारिक ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

Garmin Forerunner 970 और Forerunner 570 के स्पेसिफिकेशन

गार्मिन फोररनर 970 और फोररनर 570 दोनों ही स्मार्टवॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ OLED टच-सपोर्टेड स्क्रीन हैं। Forerunner 970 में सैफायर क्रिस्टल 1.4-इंच डिस्प्ले है, जो कि 454×454 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती है। जबकि, बाद वाले मॉडल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

42mm वेरिएंट में 390×390 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.2-इंच पैनल है, जबकि 47mm मॉडल में 454×454 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.4-इंच डिस्प्ले है। Garmin Forerunner 570 ऑप्शन के दोनों साइज 8GB स्टोरेज से लैस हैं। जबकि Garmin Forerunner 970 वॉच में 32GB बिल्ट-इन स्टोरेज है।

नए Garmin मॉडल 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें हार्ट रेट, स्लीप, टेंशन मॉनिटर जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में SpO2, मेंस्ट्रुअल हेल्थ और स्किन टेंप्रेचर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।

Garmin Forerunner 970 यूजर्स नए HRM 600 हार्ट रेट मॉनिटर को जोड़कर एनर्जी एफिएंसी लेवल को ट्रैक कर सकते हैं, जिसे अलग से बेचा जाता है। सामान्य उपयोग के साथ, 42mm Garmin Forerunner 570 को 10 दिनों तक यूज किया जा सकताहै। जबकि 47mm विकल्प एक बार चार्ज करने पर 11 दिनों तक चल सकता है। जबकि, Garmin Forerunner 970 को लेकर दावा है कि, एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Created On :   18 May 2025 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story