आगामी हैंडसेट: Honor Magic V6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मिल सकती है 7200mAh डुअल-सेल बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 SoC

Honor Magic V6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मिल सकती है 7200mAh डुअल-सेल बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 SoC
हाल ही में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं, जिसमें इसका चिपसेट, बैटरी और कैमरा सेटअप शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने इस साल अगस्त में कुछ चुनिंदा वैश्विक बाजारों में फोल्डेबल फोन मैजिक वी5 (Magic V5) को लॉन्च किया था। वहीं अब खबर है कि, कंपनी इस फोन के सक्सेसर मैजिक वी6 (Magic V6) पर काम कर रही है। हाल ही में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं, जिसमें इसका चिपसेट, बैटरी और कैमरा सेटअप शामिल हैं। लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि, Honor का अगला फोल्डेबल हैंडसेट फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट से पावर्ड होगा। इसके अलावा, यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

Honor Magic V6 के स्पेसिफिकेशन्स

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में, टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी से अनुवादित) ने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। हालांकि लीकर ने हैंडसेट का नाम नहीं बताया, लेकिन GSMArena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फीचर्स Honor Magic V6 के हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इस आगामी हैंडसेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि, फोटोग्राफी के लिए Honor Magic V6 में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 3x ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो रियर कैमरा हो सकता है। आखिर में, इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

Honor Magic V6 में क्वालकॉम का फ्लैगशिप ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसके अलावा, Honor इस हैंडसेट में डुअल-सेल बैटरी दे सकता है, जिसकी कुल कैपेसिटी 6,900mAh तक हो सकती है। टेक फर्म 7,200mAh बैटरी के साथ Magic V6 का एक और मॉडल लॉन्च कर सकती है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन में आने वाली सबसे बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी होगी।

Created On :   21 Dec 2025 4:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story