- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- ना आएगा OTP, ना जरूरी होगा...
Whatsapp Ghost Pairing: ना आएगा OTP, ना जरूरी होगा वेरिफिकेशन कोड और हैक हो जाएगा आपका व्हाट्सऐप अकाउंट, जानिए कैसे करें बचाव?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म का यूज कर धोखाधड़ी करने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्कैमर्स आए दिन नए तरीकों से आमजन को निशाना बना रहे हैं। फिलहाल, व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक नया स्कैम बेहद हैरान कर रहा है। इसकी सबसे खतरनाक बात यह कि, अकाउंट हैक करने के लिए स्कैमर्स को ना ही आपके पास कोई ओटीपी भेजने की जरुरत है और ना सिम कार्ड या वेरिफिकेशन कोड जरुरत इसके लिए पड़ेगी। इस स्कैम को घोस्टपेयरिंग (GhostPairing) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्कैम और इससे बचाव के तरीकों के बारे में...
क्या है GhostPairing?
WhatsApp का यह स्कैम आमतौर पर एक मैसेज से शुरू होता है, इसे घोस्टपेयरिंग स्कैम नाम दिया गया है। इसमें हैकर्स यूजर्स को उनके भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के नाम से मैसेज भेजते हैं। इसमें कुछ ऐसा लिखा हो सकता है जो आपको नॉर्मल नजर आता है जैसे- “अरे, क्या इस फोटो में तुम हो?” या “मुझे अभी तुम्हारी फोटो मिली।” मैसेज में एक लिंक होता है जो WhatsApp के अंदर एक जाना-पहचाना प्रीव्यू दिखाता है, जो अक्सर Facebook फोटो या पोस्ट जैसा दिखता है।
इस मैसेज को भेजकर उसका प्रिव्यू देखने के लिए कहा जाता है और जैसे ही आप उस प्रिव्यू वाले लिंक पर क्लिक करते हैं आपका वॉट्सऐप बिना किसी ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के ही हैकर्स के लिए एक्सेसबल हो जाता है। यूजर्स को धोखा देकर हैकर्स के डिवाइस को खुद अप्रूव करवा लिया जाता है, जिससे अटैक असरदार भी होता है और उसका पता लगाना भी मुश्किल होता है।
यह भी पढ़े -सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए ने की दुनिया के पहले 2nm चिप की घोषणा, Galaxy S26 में हो सकता है यूज
इस स्कैम से कैसे बचें?
GhostPairing से बचाव के लिए आपको बेहद सतर्क और जागरुक रहने की जरुरत है। यदि आपको भी किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट के नाम से कोई मैसेज आता है, जिसमें उसका प्रिव्यू देखने के लिए कहा जाता है तो ध्यान रखें ऐसे मैसेज को ओपन ना करें। इसके अलावा आप उस कॉन्टैक्ट को कॉल करके कंफर्म कर सकते हैं कि उसने आपको कोई मैसेज भेजा है या नहीं। यदि आपके व्हाट्सएप पर आए मैसेज में अकाउंट वेरिफाई करने का प्रॉम्प्ट दिखाई देता है तो उसे वेरिफाई करने से बचें।
यह भी पढ़े -भारत में लॉन्च से पहले Vivo X200T के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक, इसमें तीन 50-मेगापिक्सल कैमरे हो सकते हैं
यूजर्स को रेगुलर तौर पर WhatsApp का लिंक्ड डिवाइस सेक्शन चेक करना चाहिए और किसी भी अनजान सेशन को हटा देना चाहिए। आप अपने अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा चालू रखें, इससे सुरक्षा की एक और लेयर जुड़ जाती है और अचानक आने वाले मैसेज, चाहे वे जाने-पहचाने कॉन्टैक्ट्स से ही क्यों न आए हों, लिंक पर क्लिक करने से पहले हमेशा वेरिफाई कर लेना चाहिए।
Created On :   20 Dec 2025 5:29 PM IST













