- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Turbo सीरीज नए साल में होगी...
आगामी हैंडसेट: OnePlus Turbo सीरीज नए साल में होगी लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh की दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) अपनी लेटेस्ट टर्बो सीरीज (Turbo Series) को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इसे जल्द ही बाजार में उतार सकती है। बता दें कि, कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि, वह टर्बो सीरीज पर काम कर रही है, जो ब्रांड के लिए एक नई लाइनअप होगी। इस सीरीज में परफॉर्मेंस पर फोकस करने की उम्मीद है, जिसमें रॉ पावर और बैटरी लाइफ को बाकी सब चीजों से ज्यादा प्रोएटी दी जाएगी। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी लीक रिपोर्ट...
यह भी पढ़े -सैमसंग ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 2nm प्रोसेसर Exynos 2600, 320MP कैमरा को करेगा सपोर्ट
OnePlus Turbo Series के संभावित फीचर्स
वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि वनप्लस टर्बो में बड़ी 9,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो इसे इस बेंचमार्क तक पहुंचने वाला पहला ओप्पो या वनप्लस फोन बना देगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह एक डुअल-सेल डिजाइन हो सकता है, जो चार्जिंग एफिशिएंसी और ओवरऑल थर्मल मैनेजमेंट में मदद करेगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फोन में 8-सीरीज चिपसेट के साथ 9-सीरीज बैटरी और 165Hz डिस्प्ले हो सकता है।
हालांकि, आगामी सीरीज के फोन में कौन सा प्रोसेसर होगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, रिपोर्ट से स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट का संकेत मिलता है। लाइनअप के एक और मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 हो सकता है।
यह भी पढ़े -Oppo Pad Air 5 की लॉन्च डेट, कलर और स्टोरेज ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन
OnePlus Turbo Series कब होगी लॉन्च?
वनप्लस की आगामी हैंडसेट सीरीज की टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स बताती हैं कि लॉन्च 2026 की शुरुआत में किया जा सकता है। इसकी शुरुआत चीनी बाजार से हो सकती है और फिर बाद में इसे अन्य ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी यह पक्का नहीं है।
Created On :   20 Dec 2025 4:49 PM IST













