आगामी टैबलेट: Oppo Pad Air 5 की लॉन्च डेट, कलर और स्टोरेज ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन

Oppo Pad Air 5 की लॉन्च डेट, कलर और स्टोरेज ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन
आने वाले लेटेस्ट Pad Air 5 को कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। Pad Air 5 के रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कलर भी सामने आ गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) अपना नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम पैड एयर 5 (Pad Air 5) है और इसे इस महीने के आखिरी तक घरेलू बाजार में उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि, यह आने वाला टैबलेट पैड एयर 2 (Pad Air 2) का अपग्रेड होगा, जिसे नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। फिलहाल आने वाले लेटेस्ट टैब को कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। Pad Air 5 के रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कलर भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं इस टैब से जुड़ी अन्य डिटेल...

Oppo Pad Air 5 चीन में 25 दिसंबर को लॉन्च होगा

Weibo पर एक पोस्ट में, कंपनी ने घोषणा की है, कि वह चीन में 25 दिसंबर को लोकल टाइम सुबह 10 बजे (भारतीय समय सुबह 7:30 बजे) Oppo Pad Air 5 लॉन्च करेगी। इसके अलावा, टैबलेट अब देश में Oppo China ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 8GBरैम+ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी Oppo Pad Air 5 को स्टारलाइट पाउडर और स्पेस ग्रे (चीनी से अनुवादित) कलर में पेश करेगी। दोनों शेड्स के सॉफ्ट लाइट वर्शन भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि Wi-Fi only और Wi-Fi + 5G कनेक्टिविटी वेरिएंट भी होंगे।

Oppo Pad Air 5 डिजाइन

आप्पो ने Pad Air 5 के डिजाइन का भी खुलासा किया है। यह पीछे की तरफ एक सिंगल कैमरे के साथ दिखाई देता है, जो हॉरिजॉन्टली रखने पर टेक्सचर्ड रियर पैनल के ऊपरी-दाएं कोने में रखा गया है। सामने की तरफ, यह मोटे बेजेल से घिरे डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है। बता दें कि, ओप्पो का पैड एयर 5, पैड एयर 2 का अपग्रेड होगा, जिसे नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया था।

Oppo Pad Air 2

इस टैब में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 11.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें फोटो और वीडियो के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट से चलने वाले ओप्पो पैड एयर 2 में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। पैड एयर 2 में 8,000mAh की बैटरी है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Created On :   20 Dec 2025 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story