न्यू बजट हैंडसेट: Honor X7e मीडियाटेक हेलियो चिपसेट और 50-मेगापिक्सेल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor X7e मीडियाटेक हेलियो चिपसेट और 50-मेगापिक्सेल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Honor X7e एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Honor के Android 16-बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Honor ने चुनिंदा वैश्विक बाजारों में अपना नया बजट हैंडसेट X7e लॉन्च कर दिया है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह नए एंड्रॉइड 16-आधारित मैजिकओएस 10 के साथ आता है। इसके अलावा, हैंडसेट 7,500mAh की बैटरी पैक करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Honor X7e की कीमत, उपलब्धता

Honor X7e की कीमत MYR 1,199 (लगभग 29,000 रुपए) रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट शामिल है। हैंडसेट वर्तमान में ऑनर ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Honor X7e के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.61-इंच का HD+ (720 x 1,604 पिक्सल) TFT LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 16.7 मिलियन कलर्स, 1,010 nits तक की पीक ब्राइटनेस और एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन देता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x तक डिजिटल जूम प्रदान करता है।

हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Honor X7e एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Honor के Android 16-बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस हैंडसेट में बेहतर परफोर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G81 अल्ट्रा चिपसेट है, जो ARM माली G52 MC2 GPU के साथ जुड़ा है।

हैंडसेट में 6GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,500mAh की बैटरी है, जबकि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि Honor X7e में धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

Created On :   3 Jun 2026 4:20 PM IST

Tags

Next Story