- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi ने भारत में Leica-ट्यून्ड...
Xiaomi 17T: Xiaomi ने भारत में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया नया फोन, कीमत 59999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन खास है, जिसमें Leica-ट्यून्ड कैमरे और एक खास 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगा है। इस नए फोन में 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-Ultra प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x रैम दी गई है। Xiaomi 17T में Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पहले से इंस्टॉल आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 6,500mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरे के साथ लॉन्च: कीमत और फीचर्स
Xiaomi 17T की कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को भारत में 59,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपए है। यह हैंडसेट 10 जून से Xiaomi की वेबसाइट, Amazon और देश भर में Xiaomi के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 nits तक है। कैमरे की बात करें तो, Xiaomi 17T में Leica- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर शामिल है।
कंपनी का दावा है कि पेरिस्कोप कैमरा 115mm के बराबर फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा देता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17T, Android 16-आधारित HyperOS 3 पर चलता है। इसमें इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 8500-Ultra SoC प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
यह भी पढ़े -Lumio ने भारत में Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) के 55-इंच वेरिएंट लॉन्च किए, जानिए कीमत और खूबियां
फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिली है, साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
Created On :   4 Jun 2026 5:10 PM IST



