न्यू मोटोरोला हैंडसेट: Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 6500mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 6500mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
नया Motorola Edge 70 Pro+ भारत में तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

​डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया हैंडसेट Edge 70 Pro+ लॉन्च कर ​दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का चिपसेट लगा है। फोन में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। नया Motorola Edge 70 Pro+ भारत में तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को भारत में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके एक मात्र कॉन्फिगरेशन 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज के लिए है। यह नया स्मार्टफोन भारत में 11 जून से Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स पैनटोन चिकोरी कॉफी, पैनटोन स्टॉर्मी सी, और पैनटोन जिनफंडेल में पेश किया गया है।

Motorola Edge 70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल) Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जो 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, HDR10+ सपोर्ट, 5,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और गीली या नम उंगलियों से फोन इस्तेमाल करते समय बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Water Touch फीचर भी है।

कैमरे की बात करें तो, Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है और इसमें Sony LYT-710 सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की फीचर है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 3x तक का ऑप्टिकल जूम, 50x तक का डिजिटल जूम और OIS के साथ आता है।

Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन Android 16-आधारित Hello UI पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट लगा है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इस नए फोन में एक वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4,600 sq mm है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग और टिकाऊपन के लिए MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Created On :   4 Jun 2026 4:20 PM IST

Tags

Next Story