- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lava Bold N2 5G भारत में AI-बेस्ड...
न्यू लावा हैंडसेट: Lava Bold N2 5G भारत में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा यूनिट और 6000mAh बैटरी और के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू टेक कंपनी लावा ने बुधवार को भारत में अपने नए किफायती हैंडसेट Lava Bold N2 5G को लॉन्च कर दिया है। Lava Bold N2 5G ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी यूनिट दी गई है। हैंडसेट में 6.75-इंच का डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह IP64-रेटेड डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है। यह नया Lava स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में Billionaire Blue और Regal Gold में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है डाइमेंसिटी 7450 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप
Lava Bold N2 5G की कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को भारत में 12,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। लेकिन, एक स्पेशल लॉन्च ऑफर के तौर पर Lava इस मॉडल को 11,999 रुपए बेचेगा। इसकी बिक्री 9 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon India की वेबसाइट के जरिए शुरू होगी।
यह भी पढ़े -Honor X7e मीडियाटेक हेलियो चिपसेट और 50-मेगापिक्सेल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Lava Bold N2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Lava Bold N2 5G Android 16 पर चलता है। यह ऑक्टा-कोर 6nm Unisoc T8200 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम+ 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी 815 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है। फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें IP64-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी है।
Created On :   3 Jun 2026 5:40 PM IST



