न्यू हैंडसेट: Infinix Note 60 Pro भारत में Active Matrix Rear Display और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 60 Pro भारत में Active Matrix Rear Display और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन के पिछले पैनल पर एक Active Matrix Display लगा है, जिसमें नोटिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी दिखाने के लिए कई LED लगी हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी इन्फिनिक्स (Infinix) ने भारत में अपना नया हैंडसेट नोट 60 प्रो (Note 60 Pro) लॉन्च कर दिया है। इसे तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इस फोन के पिछले पैनल पर एक Active Matrix Display लगा है, जिसमें नोटिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी दिखाने के लिए कई LED लगी हैं। इस हैंडसेट में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है और बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन...

Infinix Note 60 Pro की भारत में कीमत, उपलब्धता और कलर ऑप्शन

इस स्मार्टफोन को भारत में 31,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। यह फोन 20 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और Infinix के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को डीप ओशन ब्लू, मोका ब्राउन और सोलर ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 2,800Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2,304Hz तक की PWM डिमिंग, 93.18 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा मिली हुई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 78-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा है।

Infinix Note 60 Pro एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 16-बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस हैंडसेट में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Adreno A810 GPU, 8GB LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह हैंडसेट 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Created On :   14 April 2026 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story