- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo F33 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च,...
न्यू हैंडसेट: Oppo F33 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 7000mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपनी नई एफ33 5जी लाइनअप (Oppo F33 5G) को लॉन्च कर दिया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा एक प्रो मॉडल शामिल है। फिलहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं Oppo F33 Pro 5G की, जिसमें MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट मिलता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी भी दी गई है। इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- मिस्टी फॉरेस्ट, पैशन रेड और स्टारी ब्लू। में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Oppo F33 5G भारत में डाइमेंसिटी 6360 Max चिप और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 31999 रुपए
Oppo F33 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को भारत में 37,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए है। यह फोन भारत में 23 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़े -Lenovo Legion Y70 (2026) चीन में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दी खास सेगमेंट में वापसी की जानकारी
Oppo F33 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.57-इंच की फुल-HD+ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080 × 2,372 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यह डिस्प्ले 1,400 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OV50D40 सेंसर, 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़े -Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 चिप और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F33 Pro 5G दो नैनो सिम सपोर्ट करता है और Oppo के ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। इसमें इस हैंडसेट में Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है।
थर्मल मैनेजमेंट (फोन को ठंडा रखने) के लिए, स्मार्टफोन में एक SuperCool वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम लगाया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4,289 वर्ग mm है। Oppo F33 Pro 5G में पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आता है।
Created On :   15 April 2026 3:10 PM IST












