न्यू हैंडसेट: OnePlus Ace 6 Ultra जल्द ही होगा लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियल टीजर में डिजाइन और कलर की झलक दिखाई

OnePlus Ace 6 Ultra जल्द ही होगा लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियल टीजर में डिजाइन और कलर की झलक दिखाई
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus Ace 6 Ultra के आने की झलक दिखाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट ऐस 6 अल्ट्रा (OnePlus Ace 6 Ultra) लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। OnePlus ने सोशल मीडिया पर आने वाले Ace सीरीज के स्मार्टफोन के ऑफिशियल टीजर शेयर किए हैं, जिनमें डिजाइन के एलिमेंट्स, कलर और उपलब्धता की जानकारी सामने आई है। टीजर इमेज को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक गेमिंग-फोकस्ड हैंडसेट हो सकता है। फिलहाल, चीन में इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...

OnePlus Ace 6 Ultra 'Ace Awakening' कलर में आएगा

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus Ace 6 Ultra के आने की झलक दिखाई। हालांकि, अब तक इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने कई टीजर पोस्ट किए हैं जिनमें जल्द ही लॉन्च होने वाले इस फोन का डिजाइन दिखाया गया है। इसे 'Ace Awakening' कलर (चीनी भाषा से अनुवादित) में दिखाया गया है, जिसमें मेटल क्यूब कैमरा डेको और बीच में एक रिफ्लेक्टिव Ace लोगो है। पीछे का कैमरा मॉड्यूल पिछले पैनल के ऊपर-बाएं कोने में लगा है, जबकि LED फ्लैश उसी आइलैंड के अंदर ही दिया गया है।

OnePlus Ace 6 Ultra हो सकता है गेमिंग फोन

रेंडर्स में OnePlus Ace 6 Ultra गेमिंग से प्रेरित डिजाइन के साथ नजर आ रहा है। यह कन्फर्म हो गया है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी, जिसे BOE के साथ मिलकर बनाया गया है। इस फोन में मेटल फ्रेम होगा।

OnePlus ने OnePlus स्टोर, Tmall, JD.com और दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए आने वाले इस फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है। जो ग्राहक यह फोन खरीदेंगे, उन्हें RMB 129 (लगभग 1,700 रुपए) की कीमत वाला 20W फास्ट चार्जिंग पावर बैंक, दो साल की बैटरी वारंटी, एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी और एक साल की बैक कवर वारंटी मिलेगी।

Created On :   15 April 2026 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story