- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Buds Ace 3 इसी महीने हो...
आगामी ईयरबड्स: OnePlus Buds Ace 3 इसी महीने हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने जारी किया आधिकारिक लॉन्च टीजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम डिवाइस बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) घरेलू बाजार में अपने नए ईयरबड्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसके डिजाइन और मुख्य फीचर्स के टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी किए गए आधिकारिक टीजर से पता चलता है कि वनप्लस बड्स ऐस 3 (OnePlus Buds Ace 3) ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके कुछ संभावित फीचर्स के टीजर भी जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि, कंपनी इन्हें इसी महीने लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Vivo T5 Pro 5G भारत में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट और 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 29999 रुपए से शुरू
OnePlus Buds Ace 3 के लॉन्च का टीजर जारी
वनप्लस ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए OnePlus Buds Ace 3 का टीजर जारी किया है, जिससे इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत मिलता है। साथ में जारी किए गए पोस्टर से पता चलता है कि इस हेडसेट को इसी महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। ये ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर में दिखाए गए हैं।
यह भी पढ़े -OnePlus Ace 6 Ultra जल्द ही होगा लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियल टीजर में डिजाइन और कलर की झलक दिखाई
बात करें OnePlus Buds Ace 3 के डिजाइन की तो यह काफी जाना-पहचाना सा लगता है, जिसमें गोल स्टेम, कान में आसानी से फिट होने वाली टिप और एक साफ सुथरी, ग्लॉशी फिनिश दी गई है। इसका चार्जिंग केस काफी छोटा और कंकड़ जैसा दिखता है, जिस पर मैट फिनिश है, सामने की तरफ एक LED इंडिकेटर लगा है और इसका कैप हॉरिजोंटल खुलता है।
आने वाले OnePlus Buds Ace 3 ट्रू वायरलेस इयरबड्स में 55dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि चार्जिंग केस के साथ इन इयरफोन की कुल बैटरी लाइफ 54 घंटे तक की होगी। OnePlus का कहना है कि यह हेडसेट गेम खेलते समय ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए खास FPS ट्यूनिंग की सुविधा देगा।
Created On :   16 April 2026 2:03 PM IST













