- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Infinix Smart 20 की भारत में लॉन्च...
आगामी इनफिनिक्स हैंडसेट: Infinix Smart 20 की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, माइक्रोसाइट से हुआ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Infinix भारत में अगले हफ्ते की शुरुआत में नए हैंडसेट Smart 20 को लॉन्च करने वाली है। इस बात की पुष्टि हाल ही में हुई है। दरअसल, इस आने वाले स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। यह माइक्रोसाइट नए हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स भी बताती है, जिसमें कलर ऑप्शन्स, डिजाइन, मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, यह फोन Infinix Smart 10 की जगह लेगा, जिसे पिछले साल जुलाई में देश में पेश किया गया था। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य अपडेट...
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकते हैं दो वेरिएंट, Exynos 2600 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च हो सकता है हैंडसेट
Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन्स
आने वाले Infinix Smart 20 के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब लाइव हो गई है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि यह हैंडसेट भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। स्मार्ट सीरीज का यह नया फोन देश में फ्लिपकार्ट के जरिए चार कलर ऑप्शन्स क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 20 की डिजाइन
सबसे पहले बात करें डिजाइन की तो, इस हैंडसेट में पीछे की तरफ एक रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें एक डुअल कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश लगा होगा। Infinix Smart 20 में एक होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी होगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा लगा होगा। इसमें एक फ्लैट 3D Texture Composite रियर पैनल होगा, साथ ही एक फ्लैट फ्रेम भी होगा, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दाईं ओर दिए गए होंगे। इस फोन की मोटाई 7.7mm होगी।
यह भी पढ़े -Xiaomi TV FX Mini LED सीरीज, 75-इंच तक की स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 32999 रुपए से शुरू
Infinix Smart 20 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Infinix Smart 20 में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट होगा, जिसके साथ 4GB रैम मिलेगी। यह हैंडसेट MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी देगा।
Infinix Smart 20 में 5,200mAh की बैटरी होगी, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह लगभग 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसमें धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। आने वाले Infinix फोन में 'अल्ट्रा लिंक' (Ultra Link) फीचर भी होगा, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह Infinix फोन के बीच 1km तक वायरलेस कम्युनिकेशन की सुविधा देता है।
Created On :   5 Jun 2026 7:00 PM IST


