आगामी रेडमी हैंडसेट: Redmi Turbo 5 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने डेट बताने के साथ डाइमेंसिटी 8500 Ultra चिप होने की पुष्टि की

Redmi Turbo 5 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने डेट बताने के साथ डाइमेंसिटी 8500 Ultra चिप होने की पुष्टि की
दावा किया जा रहा है कि Turbo 5 अब तक का सबसे तेज Redmi स्मार्टफोन होगा और इसमें अब तक के किसी भी Redmi फोन की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi की सब्सिडियरी कंपनी रेडमी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि, भारत में Redmi Turbo 5 को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। यह रेडमी द्वारा देश में लॉन्च किया जाने वाला पहला Turbo मॉडल होगा। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ-साथ हैंडसेट के प्रोसेसर की जानकारी भी कन्फर्म की है। दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे तेज Redmi स्मार्टफोन होगा और इसमें अब तक के किसी भी Redmi फोन की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी होगी। आइए जानते हैं इस आगाम स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...

Redmi Turbo 5 की भारत में लॉन्च डेट और उपलब्धता

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया कि Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उन जगहों में से एक होगा जहां से हैंडसेट खरीदा जा सकेगा। Redmi ने Turbo 5 के कम से कम दो रंगों ब्लैक और व्हाइट में आने का संकेत दिया है, हालांकि फिनिश के सही नामों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

लॉन्च की तारीख के अलावा, ब्रांड ने हैंडसेट के प्रोसेसर की जानकारी भी दी। यह कन्फर्म हो गया है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Ultra चिपसेट होगा, जो 2.3 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर देगा। यह 24GB तक रैम को सपोर्ट करेगा, जिसमें से 12GB वर्चुअल रैम होगी। इससे पता चलता है कि आने वाला हैंडसेट 12GB LPDDR5x रैम वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

Redmi इसमें UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी देगा, हालांकि सही स्टोरेज क्षमता की घोषणा अभी नहीं की गई है। Turbo 5 में गर्मी को बेहतर ढंग से बाहर निकालने के लिए 3D Ice-Loop Cooling की सुविधा होने की पुष्टि की गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि 16 जून को होने वाले हैंडसेट के लॉन्च के करीब और जानकारी सामने आएगी। बता दें कि, Redmi Turbo 5 पहले से ही चीन में उपलब्ध है।

Redmi Turbo 5 चीनी वर्जन के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के चीनी वर्जन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 1,268 × 2,756 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसका टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक और पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन शूटर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। हैंडसेट में 7,560mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Created On :   5 Jun 2026 9:00 PM IST

Tags

Next Story