न्यू गेमिंग लैपटॉप: Lenovo Legion Pro 7i (2025) इंटेल कोर अल्ट्रा 9 HX CPU और Nvidia GeForce RTX 5090 GPU के साथ हुआ लॉन्च

Lenovo Legion Pro 7i (2025) इंटेल कोर अल्ट्रा 9 HX CPU और Nvidia GeForce RTX 5090 GPU के साथ हुआ लॉन्च
  • Nvidia GeForce RTX 50 सीरीज GPU से लैस है
  • भारत में कीमत 2,39,990 रुपए रखी गई है
  • 16 इंच का WQXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) कंपनी में से एक लेनोवो (lenovo) ने भारत में अपना नया लैपटॉप लीजन प्रो 7i- 2025 (Lenovo Legion Pro 7i-2025) लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह लैपटॉप गेमिंग लैपटॉप लाइनअप का नया वर्जन है। नया लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 HX CPU और Nvidia GeForce RTX 50 सीरीज GPU से लैस है, साथ ही दो डेडिकेटेड AI चिप्स हैं। यह एक्लिप्स ब्लैक कलर में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...

Lenovo Legion Pro 7i (2025) की भारत में कीमत, उपलब्धता

लेनोवो लीजन प्रो 7i (2025) को भारत में 2,39,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें Intel Core Ultra 9 275HX CPU, 32GB रैम और GeForce RTX 5070 GPU है। इस लैपटॉप के साथ-साथ ग्राहक एक्सेसरीज भी रियायती कीमतों पर खरीद सकते हैं। इसे कंपनी की वेबसाइट और Lenovo स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Lenovo Legion Pro 7i (2025) के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला 16 इंच का WQXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2,560×1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें DCI:P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज है। Lenovo Legion Pro 7i में ई-शटर के साथ 5-मेगापिक्सल का वेबकैम है।

यह लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है और Intel Core Ultra 7 255HX या Core Ultra 9 75HX CPU के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के लिए LA 3 और LA1 चिप्स से लैस है। लीजन प्रो 7i 32GB या 64GB DDR5 मेमोरी और 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

इसे Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5080 या RTX 5090 GPU के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। 99Wh की बैटरी है और लैपटॉप में एल्युमीनियम चेसिस है। यह वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, और इसमें दो USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक USB टाइप पोर्ट (140W USB PD और थंडरबोल्ट 4 के साथ) और एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट है। इसमें Nahimic Audio के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप है।

Created On :   16 Jun 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story