- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Moto 360 (2025) का रेंडर ऑनलाइन आया...
आगामी मोटो वॉच: Moto 360 (2025) का रेंडर ऑनलाइन आया सामने, मिल सकता है राउंड डायल और डुअल ओएस

- Moto 360 (2025) डिजाइन रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं
- इसमें एक गोल डिस्प्ले, एक साइड बटन के साथ दिखाया है
- मोटो 360 के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) इन दिनों अपनी नई स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी मोटा 360 (Moto 360) को नए रूप में फिर से बाजार में उतार सकती है। हाल ही में Moto 360 (2025) के डिजाइन रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं।
इसमें एक गोल डिस्प्ले, एक साइड बटन और एक क्राउन दिखाया गया है। ऐसे में Moto 360 (2025) के इस साल के अंत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस आगामी स्मार्ट वॉच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं इस वॉच से जुड़ी अन्य डिटेल...
ऑनलाइन सामने आई रेंडर की तस्वीरें
एंड्रॉइड हेडलाइंस ने Moto 360 (2025) के रेंडर की तस्वीरें शेयर की हैं। रेंडर में डिवाइस को एक मेटल लिंक बैंड के साथ दिखाया गया है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मोटोरोला इस साल की शुरुआत में चौकोर आकार वाली मोटो वॉच फिट (Moto Watch Fit) लॉन्च करने के बावजूद अपने खास गोल डायल डिजाइन पर काम कर रही है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, वियरेबल में 2 बजे की स्थिति में मोटोरोला "M" लोगो के साथ एक क्राउन और 4 बजे की स्थिति में एक सेकेंडरी बटन है, जो वनप्लस वॉच 3 के लेआउट जैसा दिखता है।
Moto 360 (2025) कब होगी लॉन्च?
इस आगामी स्मार्ट वॉच को कब तक लॉन्च किया जाएगा इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉच को इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यह पांच रंगों में उपलब्ध हो सकती है।
नए मॉडल का वॉच फेस वेयर ओएस जैसा दिखता है। इसी आधार पर, रिपोर्ट का दावा है कि मोटोरोला एक डुअल-ओएस सेटअप अपना सकता है, जिसमें वेयर ओएस को अपने मोटो वॉच ओएस के साथ जोड़ा जाएगा।
Created On :   22 July 2025 3:10 PM IST