- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- दुनियाभर में ठप रहा Facebook,...
दुनियाभर में ठप रहा Facebook, यूजर्स परेशान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय समयनुसार रात नौ बजे के करीब फेसबुक की सेवाएं कुछ समय तक ठप रहीं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेसबुक यूजर्स परेशान रहे। उस वक़्त जितने यूजर्स फेसबुक की साइट खोलने की कोशिश कर रहे थे उन्हें ब्लैंक पेज नजर आ रहा था और यूजरों को कुछ भी लोड करने में समस्या हो रही थी। वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि वे साइट और ऐप पर केवल कुछ ही सर्विसेज को एक्सेस कर पा रहे थे।
जबकि कुछ यूजर्स का मानना था कि उनकी सभी सेवाएं जारी थी, उन्हें बस कुछ पोस्ट करने के वक्त दिक्कतें हो रही थीं। हालांकि इसमें सभी यूजर्स शामिल नहीं हैं। वेबसाइट डाउन डिटेक्टर की जानकारी के मुताबिक इस परेशानी को लेकर हजारों लोगों ने शिकायतें की। जबकि कुछ रिपोर्ट्स फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम की भी ब्रेक होने की बात कह रहे हैं।
फेसबुक ने लिखा है कि, वे इसकी जांच कर रहे हैं और जानकारी सामने आते ही इसे अपडेट किया जाएगा। फेसबुक ने अपने डेवलपर पेज पर ये जानकारी दी कि उन्हें काफी संख्या में API इरर नजर आए हैं। इससे पहले भी कई बार इंस्टाग्राम से लेकर स्नैपचैट के डाउन होने की ख़बरें आई हैं।
हालांकि ऐसा बहुत कम बार देखा गया है कि फेसबुक जिसका उपयोग बड़ी संख्या में पूरी दुनिया करती है वो ठप हो जाए। लेकिन इसकी बड़ी संख्या होने की वजह से एक मिनट के ही लिए सेवा बाधित हो जाने से इसकी तुरंत खबर लग जाती है।
Created On :   12 Oct 2017 12:48 AM IST