4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Nokia 6 (2018)

HMD Global announces April 4 event in India, might launch Nokia 6 (2018).
4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Nokia 6 (2018)
4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Nokia 6 (2018)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल नई दिल्ली में 4 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट से यह साफ नहीं हो सका कि इस दिन किस नोकिया डिवाइस को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन, कंपनी ने इन हैंडसेट के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान एक्सक्लूसिव तौर पर हमें अपनी रणनीति के बारे में बताया था। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि अगले हफ्ते Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के मौके पर Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus और Nokia 8110 4G के साथ लॉन्च किया गया था। इन फोन को भारत में मई महीने के बाद पेश किए जाने की उम्मीद है। इस हफ्ते ही कंपनी ने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन नोकिया 1 को भारत में लॉन्च कर दिया था। यह एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन है।

 

Image result for Nokia 6 (2018)

 

HMD Global के वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया) अजय मेहता ने बताया था कि, भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा। Nokia 8 Sirocco को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, Nokia 7 Plus को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।

 

Nokia 6 (2018) को सबसे पहले साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। यह वेरिएंट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और यही Nokia 6 (2018) की सबसे अहम खासियत भी है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ अपडेट की भी गारंटी है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

 

Image result for Nokia 6 (2018)



कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, सेंसर लाइट एनवायरोमेंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और हॉल सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर और वजन 172 ग्राम है।

 

Created On :   30 March 2018 11:16 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story