Huawei Mate Xs में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट: Report 

Huawei Mate Xs will get 65W fast charging support: Report
Huawei Mate Xs में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट: Report 
Huawei Mate Xs में मिलेगा 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट: Report 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी Huawei जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate Xs को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसे चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर स्पॉट किया गया है। इसे Huawei TAH-AN00m के नाम से सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक Huawei के इस फोल्डेबल फोन में 65W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X 5G को लॉन्च किया था।

Huawei के इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कई जानकारियां लीक हुई हैं। जिसमें से एक में इसमें दी जाने वाली बैटरी पावर की इंफोर्मेशन मिलती है। लीक के अनुसार इस फोन में 65W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। साथ ही ये फास्ट चार्जिंग वायर्ड होगी, यानि की वायरलेस चार्जिंग होने की बात इसमें नहीं बताई गई है।

हुवावे कंज्यूमर ग्रुप सीईओ रिचर्ड यू के अनुसार, Mate Xs  को पिछले डिवाइस की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाया गया है। इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। Mate Xs में बेहतर फोल्डेबल स्क्रीन के अलावा नया हिंज मकैनिज्म भी देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें गूगल सर्विसेज और ऐप्स नहीं मिलेंगी।

जानकारों का मानना है कि अमेरिकी सरकार द्वारा इस साल लगाए गए बैन के बाद इस स्मार्टफोन को बिना Google सर्विस के पेश किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन को कंपनी अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2020 में पेश कर सकती है।

बात करें इसमें दिए जाने वाले प्रोसेसर की तो Mate Xs में Huawei का Kirin 990 5G प्रोसेसर मिलेगा। यह TSMC 7nm+ एक्सट्रीम अल्ट्रावॉइलेट लिथोग्राफी प्रोसेस इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला चिपसेट है। 

Created On :   30 Dec 2019 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story