भारत में आया iPhone-8 और 8 Plus, जानें क्या है इनकी कीमत

iPhone 8 and iphone 8 plus launched in India know its price
भारत में आया iPhone-8 और 8 Plus, जानें क्या है इनकी कीमत
भारत में आया iPhone-8 और 8 Plus, जानें क्या है इनकी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। iPhone-8 और iPhone-8 Plus को आज यानी 29 सितंबर को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया। इसकी बिक्री भी आज शाम से ही शुरू हो जाएगी। फोन को Apple ने इसी महीने 12 सितंबर को लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही इन नए iPhones को लेकर लोगों में क्रेज है। ये दोनों ही स्मार्टफोन आज शाम 6 बजे से ही बिक्री के लिए शुरू हो जाएंगे और इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 सितंबर से शुरू हो गई थी।

मुकेश अंबानी के बेटे ने किया लॉन्च

इन दोनों ही स्मार्टफोन को इंडिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने लॉन्च किया। वहीं Apple के CEO टिम कुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस इवेंट से जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े कुक ने अपने भाषण की शुरुआत "नमस्ते इंडिया" से की। कुक ने बताया कि ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 11 इंडियन लैंग्वेजेस को सपोर्ट करेंगे और इसके लिए iOS 11 में एक स्पेशल की-बोर्ड भी दिया गया है। वहीं आकाश अंबानी जियो की तरफ से मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताया। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने Apple के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत jio ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ मिलकर iPhone-8 और iPhone-8 Plus पर 70% तक का बायपैक दिया जाएगा। 

क्या है इनकी कीमत? 

  • iPhone-8 (64GB) : 64,400 रुपए
  • iPhone-8 (256GB) : 77,000 रुपए
  • iPhone-8 Plus (64GB) : 73,000 रुपए
  • iPhone-8 Plus (256GB) : 86,000 रुपए

क्या है 70% बायपैक ऑफर? 

कैशबैक ऑफर के अलावा कंपनी इस फोन पर बायपैक ऑफर भी दे रही है। अगर आप रिलायंस जियो स्टोर, jio.com, रिलायंस के आउटलेट से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो आपको एक साल बाद 70% बायपैक मिलेगा। यानी अगर एक साल बाद आप इस फोन को वापस करते हैं, तो आपको 70% रिफंड कर दिया जाएगा। इस ऑफर को इस तरह से समझें कि अगर आप एक साल iPhone 8 plus के 256Gb वाले वेरिएंट को वापस करते हैं, तो आपको 86,000 रुपए का 70% यानी 60,200 रुपए रिफंड कर दिया जाएगा।

हालांकि GST लगने के बाद इसमें से 10,300 रुपए भी कम हो जाएंगे, यानी कि आपको 50 हजार के करीब अमाउंट रिफंड कर दिया जाएगा। लेकिन ध्यान रखें की फोन को वापस करते समय उसकी हालत सही होनी चाहिए, यानी उसमें कोई खराबी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आप जियो के इस ऑफर का फायदा तभी ले सकते हैं, जब आप उसमें 1 साल तक jio sim का ही इस्तेमाल ही करेंगे और उसमें हर महीने जियो का 799 रुपए वाला प्लान लेंगे।

 

Created On :   29 Sept 2017 12:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story