Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo Yoga 6 Two-in-One Laptop Launch in India, know Price
Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Lenovo (लेनोवो) ने भारत में अपना नया टू-इन-वन लैपटॉप Yoga 6 (योगा 6) को लॉन्च कर दिया है। खासियत यह कि इसमें 360 डिग्री वाला हिंज का इस्तेमाल किया गया है, इसमें स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है। इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।   

इसकी बिक्री 10 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

Redmi Note 10 Pro Max भारत में हुआ लॉन्च, जानें और फीचर्स

कीमत और ऑफर्स
बात करें कीमत की तो Lenovo Yoga 6 को 1 लाख 21 हजार 690 रुपए की कीमत में बाजार में उतारा गया है। फिलहाल इसे प्रमोशनल ऑफर के तहत सिर्फ 86 हजार 990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस के साथ एक बैकपैक और ब्लूटूथ माउस मुफ्त में मिलेगा। 

Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन फीचर्स
Lenovo Yoga 6 में 13.6 इंच का एफएचडी टच आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देता है। 

यह लैपटॉप Windows 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB रैम के साथ AMD Ryzen 7 4700U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 512GB की स्टोरेज दी गई है।

Lumiford GoMusic BT12 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पावर बैकअप के लिए इसमें 60WHr की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 18 घंटे तक काम करता है। इसके अलावा लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6, यूएसबी 3.2 टाइप-ए जेन 1, दो यूएसबी 3.2 टाइप-सी जेन 2 पोर्ट, हेडफोन जैक और माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप का वजन महज 1.32 किलोग्राम है और इसके ऊपर यूनिक फेब्रिक रैप टेक्सटाइल कवर भी मिलता है। 

Created On :   5 March 2021 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story