नोट सीरीज: Mi Note 10 Lite ग्लोबल मार्केट में 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Mi Note 10 Lite will be launched in the global market on April 30, know features
नोट सीरीज: Mi Note 10 Lite ग्लोबल मार्केट में 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
नोट सीरीज: Mi Note 10 Lite ग्लोबल मार्केट में 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) जल्द ही Mi Note 10 Lite (एमआई नोट 10 लाइट) हैंडसेट को ग्लोबली लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर लंबे समय से कई लीक्स जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं अब कंपनी ने इसकी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार Mi Note 10 Lite को 30 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं क्वाड रियर कैमरा सेटअप से भी यह फोन लैस होगा। यही नहीं कंपनी Mi Note 10 (एमआई नोट 10) को भी बाजार में उतारेगी। फिलहाल जानते हैं Note 10 Lite के के बारे में...

LG Velvet में मिलेगा 48 मेगापिक्सल कैमरा, कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

शेयर किया पोस्ट
हाल ही में Xiaomi ने अपने एमआई कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें Mi Note 10 और Mi Note 10 Lite की इमेज नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ ही कंपनी ने दोनों फोन के 30 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की जानकारी भी दी है। कोरोना संकट को देखते हुए फोन की लॉन्चिंग के लिए कंपनी ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करेगी।

मालूम हो ​कि Mi Note 10 को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में Mi Note 10 Lite के साथ इसकी इमेज शेयर करने के बाद अंदाजा लगाया रहा है कि कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Mi 10 Youth हुआ लॉन्च, मिड प्राइस में मिलेगा दमदार कैमरा

कंपनी द्वारा शेयर की गई इमेज में Mi Note 10 Lite तीन कलर वेरिएंट में नजर आ रहा है। जिसमें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर शामिल है। बात करें डिजाइन की तो इस फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिखाई दे रही है। जबकि बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। अन्य फीचर को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Created On :   29 April 2020 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story