- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Motorola लेकर आई 'दिवाली...
Motorola लेकर आई 'दिवाली डिस्काउंट', स्मार्टफोन पर मिल रही है 4,500 तक की छूट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo ओन्ड कंपनी Motorola ने इंडिया में फेस्टिव सीजन को देखते हुए "दिवाली डिस्काउंट ऑफर" को लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 4,500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए ही लेकर आई है। कंपनी ने दिवाली को देखते हुए ये ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। इस ऑफर के तहत Moto Z2 Play, Moto M, Moto G5 और Moto E4 पर कंपनी 4,500 रुपए तक की छूट दे रही है। कंपनी का ये ऑफर 14 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक चलेगा।
डिस्काउंट के बाद कितने में मिल रहे हैं स्मार्टफोन्स?
Motorola के इस दिवाली डिस्काउंट के बाद इन 4 स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंड के बाद Moto E4 अब 8,199 रुपए में मिल रहा है, जिसकी एक्चुअल कॉस्ट 8,999 रुपए है। Moto G5 12,599 रुपए की बजाय 10,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि Moto M को 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं, इसकी एक्चुअल कॉस्ट 16,999 रुपए है। वहीं Moto Z2 Play पर सबसे ज्यादा 4,500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद Moto Z2 Play की कीमत 24,999 रुपए हो गई है, जबकि बिना डिस्काउंट के ये फोन 29,499 रुपए में मिलता है।
#HelloDiwali! Avail limited period festive offers on a range of motorola smartphones at a store near you! https://t.co/1WMlGmtnBO pic.twitter.com/0fopb6JdqY
— Motorola India (@motorolaindia) 10 October 2017
एडिशनल इंटरनेट डाटा भी मिलेगा
कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं दे रही, बल्कि एडिशनल डाटा भी देने का ऐलान किया है। कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स के साथ 100Gb का एडिशनल jio डाटा भी ऑफर कर रही है। साथ ही EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। Motorola के इस ऑफर का फायदा आप 14-21 अक्टूबर के बीच ले सकते हैं। ये ऑफर केवल ऑफलाइन ही अवेलेबल है।
Created On :   12 Oct 2017 7:16 AM GMT