MWC में लॉन्च हुआ Nokia 1 Android Go,ये है कंपनी का सबसे सस्ता फोन

Nokia 1 Android Go Smartphone Launched at MWC 2018: know Price
MWC में लॉन्च हुआ Nokia 1 Android Go,ये है कंपनी का सबसे सस्ता फोन
MWC में लॉन्च हुआ Nokia 1 Android Go,ये है कंपनी का सबसे सस्ता फोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। यह एंड्रॉयड गो ऊफ एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला शुरुआती स्मार्टफोन में से एक है। उम्मीद है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में और हैंडसेट से पर्दा उठेगा। एंड्रॉयड गो वर्ज़न में यूज़र को बजट हार्डवेय़र में भी बेहतरीन अनुभव मिलने का दावा है। इस फोन के जीमेल गो और गूगल मैप्स गो जैसे ऐप तैयार किए गए हैं। इस स्मार्टफोन की एक और खासियत एक्सप्रेस-ऑन टू-टोन पॉलीकार्बोनेट एक्सचेंजेबल कवर है। इसकी मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन के कवर को पर्सनलाइज़ कर पाएंगे। यह तो साफ हो गया है कि नोकिया 1, एचएमडी ग्लोबल का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। अब तक यह तमगा नोकिया 2 को प्राप्त था।
 

नोकिया 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में उठा पर्दा

 

 कीमत

नोकिया 1 की कीमत 85 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) होगी। इसमें टेक्सट और सब्सिडी शामिल नहीं हैं। एचएमडी ग्लोबल ने इसे ग्लोबल औसत रिटेल प्राइस बताया है। Nokia 1 की भारत में क्या कीमत होगी? यह अभी साफ नहीं है। फोन को अप्रैल महीने की शुरुआत से डार्क ब्लू और वार्म रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी तरफ, एक्सप्रेस-ऑन कवर की कीमत 7.99 डॉलर (करीब 500 रुपये) है। यह एज़्योर, ग्रे, यलो और पिंक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Image result for Nokia 1 Android Go Smartphone

 

स्पेसिफिकेशन

नोकिया 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस है और साथ में एलईडी फ्लैश भी था। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है।

नोकिया 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। बैटरी 2150 एमएएच की है। इसके बारे में 9 घंटे तक की टॉक टाइम और 15 दिन तक की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 133.6x67.78x9.5 मिलीमीटर है। बॉक्स में एक हेडसेट भी है।
 

Created On :   26 Feb 2018 12:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story