Nokia 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Nokia 3 Android 8.0 Oreo Update Starts Rolling Out: HMD Global.
Nokia 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
Nokia 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी में ओरियो बीटा अपडेट मिलने के बाद नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने अब Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल के वरिष्ठ अधिकारी जूहो सर्विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर Nokia 3 में एंड्रॉयड 8.0 अपडेट की जानकारी दी।

इस अपडेट को हासिल करने के लिए यूजर को अपने Nokia 3 हैंडसेट की सेटिंग में जाना होगा। फिर सिस्टम - एबाउट  फोन - सिस्टम अपडेट करना होगा। बता दें कि एंड्रॉयड 8.0 वर्जन ने पिछले साल दस्तक दी थी। फरवरी महीने में Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी किया गया था। बता दें कि पिछले महीने Nokia 5 और Nokia 6 को भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया था। एंड्रॉयड 8.0 वर्ज़न की बात करें तो इसके प्रमुख फीचर हैं डुअल टास्क मोड, नोटिफिकेशन डॉट, ऑटोफिल रिमेंबर पासवर्ड आदि।

 

Image result for Nokia 3

 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।

Created On :   12 April 2018 10:50 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story