- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- ओप्पो ए57 (2022) 33W की फास्ट...
ओप्पो ए57 (2022) 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की कंपनी ओप्पो ने अपने नए हैंडसेट A57 (2022) को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट स्मार्टफोन में कई सारे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही यह फोन 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फिलहाल इस फोन में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है और भारत में आने को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
बात करें कीमत की तो, Oppo A57 (2022) को 5,499 थाई बात (करीब 12,500 भारतीय रुपए) की प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन...
Oppo A57 (2022) स्पेसिफिकेशन
Oppo A57 (2022) में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल वाला लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
Created On :   28 May 2022 5:46 PM IST