सुविधा: Realme के स्मार्टफोन्स अब Amazon पर होंगे उपलब्ध, कंपनी ने दी जानकारी

Realme smartphones will now be available on Amazon, Company tweeted
सुविधा: Realme के स्मार्टफोन्स अब Amazon पर होंगे उपलब्ध, कंपनी ने दी जानकारी
सुविधा: Realme के स्मार्टफोन्स अब Amazon पर होंगे उपलब्ध, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Realme (रियलमी) के स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स साइट Amazon (अमेजॅन) पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हाल ही में इसको लेकर कंपनी ने जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले तक कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को Flipkart (फ्लिपकार्ट) और Realme.com पर ही उपलब्ध कराया जाता था।

Realme के स्मार्टफोन मॉडल Realme C2, Realme 5 Pro, Realme XT, Realme X और Realme 5 को ई कॉमर्स साइट के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि बीते साल में Realme ने भारत में कई शानदार हैंडसेट लॉन्च किए। जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

रिपोर्ट: 50 करोड़ भारतीयों के पास है स्मार्टफोन

ट्वीट के जरिए दी जानकारी
Amazon पर स्मार्टफोन की बिक्री को लेकर कंपनी के CEO माधव सेठ ने एक ट्वीट किया है। जिसके अनुसार, 31 जनवरी 2020 से Realme स्मार्टफोन्स को Amazon से खरीदा जा सकेगा। अब से यह Amazon पर उपलब्ध हैं।  

6 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3 
आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Realme C3 को भी लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को ई–कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Lenovo ने भारत में लॉन्च किया M10 FHD REL टैबलेट

कंपनी ने नए Realme C3 स्मार्टफोन के लिए इनवाइट्स भेजना शुरू कर दिए हैं। जिसके अनुसार 6 फरवरी को भारत में इस फोन को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च लाइव इवेंट कंपनी के आधिकारिक Facebook पेज और YouTube पर दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। 

Created On :   31 Jan 2020 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story