Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खासियत

Redmi 5, Redmi 5 Plus With Bezel-Less Design, Large Battery Launched: Price, Specifications, and More
Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खासियत
Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  चीनी कंपनी शाओमी ने गुरुवार को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इन दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन एक समान है। हालांकि, दोनों फोन में कुछ अहम फर्क है, जैसे स्क्रीन साइज से लेकर इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर तक। शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 पलस की अहम खासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिसे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है। इसके अलावा इन डिवाइस में कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट-लाइट भी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन को चीनी बाज़ार के लिए लॉन्च किया गया है और अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि दूसरे बाजारों में इन्हें कब उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च, जानें सारी खूबियां

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस कीमत
रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है। शाओमी रेडमी 5 प्लस का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में मिलेगा। दोनों हैंडसेट की बिक्री 12 दिसंबर से होगी और जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। शाओमी का कहना है कि इन स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एक कवर मुफ्त मिलेगा।

Image result for redmi 5 and redmi 5 plus


शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाले शाओमी रेडमी 5 और रेडम 5 प्लस के सभी स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 5 में 2 जीबी व 3 जीबी रैम जबकि रेडमी 5 प्लस में 3 जीबी रैम व 4 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।

दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा कैमरा सेटअप है। रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी फोन में ब्यूटीफाई 3.0 ऐप की जोर देकर तारीफ़ कर रही है। इसके जरिए पोर्ट्रेट इमेज को बेहतर करने का दावा किया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 में 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 प्लस में 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती और एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी है। रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है। स्पेसिफिकेशन के बारे में और जानकारी मिलना बाकी है।

Created On :   8 Dec 2017 10:50 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story