Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ ओरियो अपडेट

Redmi Note 5 Pro 8.1 Oreo-Based MIUI 9.5.6 Update Announced.
Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ ओरियो अपडेट
Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ ओरियो अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi का Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन, कंपनी का पहला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो फोन बन गया है। शाओमी ने Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.5.6 अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि Redmi Note 5 Pro में यूजर को मिलता है 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, सेल्फी-लाइट मॉड्यूल, डुअल कैमरा सेटअप और 4000 एमएएच की बैटरी। बता दें कि हैंडसेट मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन अब Redmi Note 5 Pro के यूजर को लेटेस्ट अपडेटा का नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है, जिसका ऐलान शाओमी ने बुधवार को आधिकारि तौर पर कर दिया है।

ध्यान रहे, Redmi Note 5 के यूजर को मीयूआई 9.5 का स्टेबल ग्लोबल रोम अपडेट पिछले महीने जारी किया जा चुका है। यह अपडेट कुछ बग्स को फिक्स कर, क्विक सर्च विकल्प जैसी सुविधाओं में सुधार का अनुभव देगा। Redmi Note 5 Pro के जिन यूजर को नोटिफिकेशन मिल गया है, वे सेटिंग - एबाउट फोन - सिस्टम अपडेट - चेक फॉर अपडेट्स की प्रक्रिया अपना सकते हैं। चूंकि, यह एक "ओवर द एयर" अपडेट है, तो सभी फोन में पहुंचने में इसे थोड़ा वक्त लग सकता है।

 

Image result for Redmi Note 5 Pro 

 

स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के जरिए हैंडसेट के यूजर को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

Created On :   24 May 2018 5:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story