Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल

Redmi Note 5 Pro Pre-Orders Open for the First Time Today at 12pm.
Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल
Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का "सबसे अच्छा" मौका है। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर सेल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जो यूजर अब तक Redmi Note 5 Pro को खरीदने से चूक गए थे, वे इसे मी.कॉम से खरीद पाएंगे। शाओमी की आधिकारिक साइट पर Redmi Note 5 Pro ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए प्री-पेमेंट कर बुकिंग भी मान्य होगी। बता दें कि Redmi Note 5 Pro के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इस प्री-ऑर्डर सेल में यूजर को निराशा हाथ लगने की संभावना कम है। यहां प्री-ऑर्डर करने के बाद आपको Redmi Note 5 Pro की डिलीवरी 5 वर्किंग डेज के भीतर कर दी जाएगी।
बता दें कि Redmi Note 5 Pro की खासियत इसका स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। साथ ही 6 जीबी तक की रैम वाले विकल्प चुने जा सकते हैं। स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप से भी लैस है। Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा। Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5 टीबी तक के 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।

 

Image result for Redmi Note 5 Pro

 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के जरिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

 

Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल

 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वजन 181 ग्राम।

Created On :   13 April 2018 11:28 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story