'हर मिनट में बिके एक लाख से ज्यादा Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro'

Redmi Note 5 Redmi Note 5 Pro 3 lakh Units Sold in 3 Minutes.
'हर मिनट में बिके एक लाख से ज्यादा Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro'
'हर मिनट में बिके एक लाख से ज्यादा Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो उतारा था। दोनों ही हैंडसेट को पहली बार गुरुवार को उपलब्ध करवाया गया था। कंपनी को उम्मीद थी कि इन दोनों हैंडसेट को शाओमी रेडमी नोट 4 जैसी ही सफलता मिलेगी। शुरुआती आंकड़े भी इस ओर ही इशारा करते हैं। पहली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के तीन लाख से ज्यादा यूनिट मात्र 3 मिनट में बिक गए। दोनों ही हैंडसेट सेल में mi.com और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए थे। वहीं, मी टीवी 4 तो मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

 

Related image


 

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ऐलान किया कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट प्रो 5 के 3 लाख यूनिट में मात्र 3 मिनट में बिक गए। इसका मतलब है कि हर मिनट में एक लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिके। उन्होंने आगे कहा कि रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद हमने रेडमी नोट 5 की सप्लाई बढ़ाने के लिए बहुत प्रयास किया था। यह भारत की सबसे बड़ी सेल थी।" दूसरी तरफ, Xiaomi के Mi LED TV 4 की भी पहली सेल थी। इसके बारे में दावा किया गया है कि टेलीविज़न मात्र 10 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। वैसे, टीवी के कितने यूनिट सेल में उपलब्ध थे। इसके बारे में नहीं बताया गया है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी को आयोजित होगी। मी एलईडी टीवी4 की अगली सेल 27 फरवरी को होगी।

 

Image result for Mi LED TV 4

 

Xiaomi Redmi Note 5 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये में बिकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिेएंट का दाम 16,999 रुपये है। वहीं, शाओमी मी एलईडी टीवी 4 का दाम 39,999 रुपये है।

 

Image result for Redmi Note 5

 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 सही मायने में रेडमी 5 प्लस का ही दूसरा नाम है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक के पास चुनने के लिए दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।


दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की स्क्रीन है और इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Redmi Note 5 Pro के भी दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी है।

Created On :   24 Feb 2018 12:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story