Samsung Galaxy J5 Prime (2017) की स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy J5 Prime (2017) Specifications Leaked
Samsung Galaxy J5 Prime (2017) की स्पेसिफिकेशन लीक
Samsung Galaxy J5 Prime (2017) की स्पेसिफिकेशन लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  पिछले साल सैमसंग ने Galaxy J5 Prime (2016) को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इसके बड़े वेरिएंट Galaxy J5 Prime (2017) को इस महीने पेश करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। अब इस फोन की एक स्पेसिफिकेशन शीट लीक हुई है। वहीं, कुछ समय पहले इस हैंडसेट को यूएस की सर्टिफिकेशन साइट FCC और बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया था।

सैमसंग Galaxy J5 Prime (2017) की स्पेसिफिकेशन शीट को HowTechHack द्वारा जारी किया गया है। इस लीक में स्मार्टफोन की इंटरनल स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। शीट के अनुसार, सैमसंग Galaxy J5 Prime (2017), सैमसंग Exynos 7570 SoC और चार 1.4GHz कोर्टेक्स-A53 cores के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में बेहतर ग्राफिक्स के लिए Mali-T720 GPU दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy J5 Prime (2017) specs sheet leaks

ये भी पढ़ें :  Samsung ने पेश किया फ्लिप फोन, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जानकारी के अनुसार Galaxy J5 Prime (2017) में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5-इंच एलसीडी डिसप्ले होगा। सैमसंग इस फोन की कीमत के हिसाब से ऐमोलेड को स्कीप कर सकती है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी होगी। साथ ही यह फोन एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर कार्य करेगा।

अगर बात करें ओरिजनल Galaxy J5 Prime की तो इसे भारतीय मार्केट में 14,790 रुपए के साथ लॉन्च किया था। इस हैंडसेट में 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसके 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,900 रुपए में पेश किया था। यह फोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें : Samsung के आने वाले डिवाइस इस शानदार तकनीक से होंगे लैस

Created On :   6 Dec 2017 12:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story