Samsung Galaxy Z Flip: गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

Samsung Galaxy Z Flip: गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) का आने वाला दूसरा फोल्डेबल हैंडसेट लगातार चर्चाओं में है। यहां हम बात कर रहे हैं Galaxy Z Flip (गैलेक्सी Z फ्लिप) की। जिसको लेकर अब तक कई सारी लीक जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह फोन 11 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी एस 20 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

यहां बता दें लीक खबरों में इस Galaxy Z Flip की लॉन्च तारीख की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी थी। वहीं इस फोन के स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। हालांकि फीचर्स को लेकर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी Redmi सीरीज का नया स्मार्टफोन

वायरल वीडियो
मालूम हो कि बीते दिनों इस फोन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया था, जिसमें Galaxy Z Flip को दिखाया गया था। इस फोन को Moto Razr 2019 (मोटो रेजर 2019) के क्लैमशेल डिजाइन से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं अब एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है। 

लीक वीडियो में जानकारी
नए वीडियो में इसके लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। वायरल हुए वीडियो में Galaxy Z Flip के पिंक कलर वेरिएंट को देखा गया है। अनफोल्ड होने पर फोन का डिस्प्ले काफी बड़ा और आकर्षक दिखता है। वहीं इसमें डुअल रियर कैमरा को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की दूसरी स्क्रीन में तारीख और समय को भी देखा जा सकेगा।

Nokia Power Earbuds लॉन्च, मिलेगी 150 घंटे की बैटरी लाइफ

संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को 1,500 यूरो (करीब 1,17,600 रुपए) में लॉन्च कर सकती है। 

लीक फीचर्स
अब तक सामने आई लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार Galaxy Z Flip को Android 10 ओएस पर आधारित One UI 2.1 पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर की जगह 2019 का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में 3,300 mAh या 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Video Source: ZONEofTECH

Created On :   6 Feb 2020 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story