- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- WhatsApp पर अब गुड मॉर्निंग जैसे...
WhatsApp पर अब गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज से मिलेगा छुटकारा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब व्हाट्सऐप पर जल्द "गुड मॉर्निंग" जैसे फोरवार्डिड और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिल सकता है। व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर का टेस्ट करते देखा गया है, जिसमें आपको फोरवार्ड किए हुए मैसेज के ऊपर "फोर्वार्डिड" लिखकर आएगा। यानी, अगर आप हर दिन गुड मॉर्निंग, गुड नाइट जैसे फोरवार्ड किए जाने वाले मैसेज पसंद नहीं करते, तो आपको राहत मिल सकती है। यह फीचर डब्ल्यूएबीटाइनफो की नजर में आया है, जो व्हाट्सऐप का अपडेट ट्रैकर है। दावा किया गया है कि यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा में एंड्रॉयड वी2.18.67 वर्ज़न के लिए है।
इसके साथ ही आपको बता दें स्टीकर फीचर अब एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर जारी कर दिया गया है। यह पहले विंडोज फोन के लिए आया था। ये दोनों फीचर बाइ डिफॉल्ट डिसेबल रखे गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर अगर यूजर को किसी का फोरवार्डिड मैसेज मिलता है, तो अब उसे इस बात की जानाकरी दी जाएगी।
बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल में एंड्रॉयड और विंडोज फोन के लिए बीटा वर्जन में ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर दिया था। यह फीचर किसी कोड के जरिए इनेबल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह यूजर को अपने आप दिखेगा। इससे ग्रुप का कोई भी सदस्य, डिस्क्रिप्शन को संपादित कर पाएगा। हालांकि, बाद में इसे ऐडमिन तक सीमित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Google ने हटाया "View Image" बटन, अब कैसे इस्तेमाल किया जा सकेगा ये फीचर
इस डिस्क्रिप्शन की शब्द सीमा 500 है। इसे पब्लिक ग्रुप को और दिलचस्प और सहज बनाने के लिए जोड़ा गया है। बता दें कि साल 2016 में व्हाट्सऐप ने इसमें चैट इनवाइट फीचर भी जोड़ा था। इसी महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएबीटाइन्फो ने एंड्रॉयड बीटा में टीओएस भी देखा था। इसके जरिए व्हाट्सऐप का डेटा फेसबुक पर शेयर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Facebook Messenger पर वॉयस या वीडियो चैट को ग्रुप चैट बनाना हुआ आसान
Created On :   1 March 2018 12:30 PM IST