लॉन्च से एक दिन पहले लीक हुई Redmi 5 और Redmi 5 Plus की कीमत

the xiaomi redmi 5 and redmi 5 plus price leaks before launch.
लॉन्च से एक दिन पहले लीक हुई Redmi 5 और Redmi 5 Plus की कीमत
लॉन्च से एक दिन पहले लीक हुई Redmi 5 और Redmi 5 Plus की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी चीन में आयोजित इवेंट के दौरान 7 दिसंबर को बेजल-लैस डिजाइन के साथ Redmi 5 और Redmi 5 Plus लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन की इमेज शेयर की है। इमेज देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। वहीं, अब रिटेलर ने लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें : Samsung ने पेश किया फ्लिप फोन, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

xiaomi-redmi-5-5-plus

 

शाओमी Redmi 5 और Redmi 5 Plus स्मार्टफोन के आधिकारिक घोषणा से पहले ही रिटेलर AliExpress ने अपनी वेबसाइट पर स्मार्टफोन को लिस्ट किया है। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 5 स्मार्टफोन 16जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 13,000 रुपए) है। वहीं, Redmi 5 Plus स्मार्टफोन 32जीबी स्टोरेज की कीमत 249.99 रुपए (लगभग 16,000 रुपए) है। वहीं, यह स्मार्टफोन शाओमी के ऑनलाइन स्टोर द्वारा सेल किया जाएगा। जबकि, शाओमी के साथ सेलर का कनेक्शन वेरिफाइड नहीं है।

ये भी पढ़ें : Samsung के आने वाले डिवाइस इस शानदार तकनीक से होंगे लैस

लिस्टिंग डिस्क्लेमर के साथ आता है, जिसमें बताया गया है कि Redmi 5 स्मार्टफओन अभी भी प्री-सेल स्टेज पर है। जिसका मतलब यह है कि लिस्टेड स्पेसिफिकेशन फाइनल नहीं है। शाओमी अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 5 के साथ नया फुल व्यू डिसप्ले डिजाइन पेश कर रहा है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 5 में 5.7-इंच का डिसप्ले दिया जा सकता है। जबकि, Redmi 5 Plus में 5.9-इंच का डिसप्ले दिया जाएगा। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में 18:9 एस्पेक्ट रेशियो भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : शाओमी Mi 7 स्मार्टफोन के बारे में बड़ा खुलासा

 

Created On :   6 Dec 2017 12:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story