- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo X21 आज इंडिया में होगा लॉन्च,...
Vivo X21 आज इंडिया में होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE इवेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने इंडिया में अपने नये फोन को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कंपनी आज दोपहर में देश की राजधानी में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसमें Vivo X21 डिवाइस को लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप इस लाइव इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
LIVE इवेंट देखने के लिए यहां क्लिक करें
हालाँकि इस डिवाइस को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, इसे चीन में RMB 3,598 की कीमत में यानी लगभग Rs 37,999 में लॉन्च किया गया है। अभी इस डिवाइस की भारत में क्या कीमत होने वाली है, इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस डिवाइस को ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक ही वैरिएंट यानी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले के अंदर ही होने वाला फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया जाने वाला है। SBI के क्रेडिट कार्ड पर आपको डिवाइस के साथ 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाने वाला है। इस डिवाइस के साथ आपको 12 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
इस डिवाइस के अगर स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि X21 डिवाइस को 6.28-इंच की एक SUPER AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, यह एक FHD+ 2280x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन की स्क्रीन है। यह एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले है। यह कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस है, जिसे अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के अलावा 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है।
कैमरा को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस डिवाइस में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एक 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। फोन में एक 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 3D मैपिंग का ऑप्शन भी आपको मिल रहा है। Vivo X21 स्मार्टफोन में आपको एक 3,200mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है।
Created On :   29 May 2018 12:18 PM IST