स्मार्टफोन्स के बाद Xiaomi ने पेश की e-cigarette

स्मार्टफोन्स के बाद Xiaomi ने पेश की e-cigarette
स्मार्टफोन्स के बाद Xiaomi ने पेश की e-cigarette
स्मार्टफोन्स के बाद Xiaomi ने पेश की e-cigarette

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। शाओमी ने अब तक स्मार्टफोन के अलावा कई अजीब प्रोडक्ट पेश किए हैं। वहीं, एक बार फिर शाओमी ने MIJIA crowdfunding प्लेटफॉर्म के अंदर एक नया प्रोडेक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे AD e-cigarette के नाम से पेश किया है। इसमें कई पोषक तत्व हैं। इसके अलावा शाओमी का यह 140वां प्रोडेक्ट है जो प्लेटफॉर्म पोर्टफोलियो में शामिल हुआ है। इस प्रोडेक्ट की कीमत 199 RMB (लगभग 1,900 रुपए) है। इसके अलावा यह चार फ्लेवर में आती है, जिसमें- एप्पल, मिंट, अंगूर और वेनिला शामिल हैं।

अगर डिजाइन की बात करें तो e-cigarette कॉम्पेक्ट स्टिक की तरह शेप में आती है और यह सिर्फ 12cm लंबी है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनी है और यह कई फंकी कलर में पेश की गई है। पहली नजर में AD e-cigarette किसी क्रैऑन की तरह लगती है। Gizmochina के अनुसार ई-सिगरेट काफी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग करती है। वहीं, इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से इनटेक फॉग और एक स्मार्ट ऑटोमेटिक इंडक्शन दिया गया है जो एयर फ्लो को कंट्रोल करता है। इस स्थिति में, जब डिवाइस को सक्ड करते हैं तो लाइट अपने आप चालू हो जाती है और उपयोग में न होने पर यह बंद हो जाती है।

Xiaomi e-Cigarette

 

इस e-cigarette में 0 calories है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, A, B6, E, और B12 दिया गया है। वहीं, इसमें अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व हैं जो मानव शरीर के लिए फायदेमंद होंगे। अभी के लिए, उत्पाद केवल चीन में उपलब्ध है। वहीं, इस बात की ज्यादा संभावना नहीं है कि भारत सहित अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी के सब-ब्रांड Huami ने अपने Amazfit स्मार्टवाच का दूसरा वर्जन भी लॉन्च किया है। Amazfit स्मार्ट स्पोर्ट्स वॉच 2 नाम से इस स्मार्टवॉच को पेश किया गया, इसमें Amazfit स्मार्ट स्पोर्ट्स वॉच 2 एस प्रीमियम वर्जन भी शामिल था। Amazfit वॉच 2 एस और स्पोर्ट्स स्मार्टवाच 2 दोनों वॉटर रेसिस्टेंट हैं। दोनों में सिरेमिक बेजल और 316 एल स्टेनलेस स्टील के बटन दिए गए हैं।

AD e-cigar

 

Created On :   15 Dec 2017 12:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story