- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Nothing Phone 3a Community Edition...
आगामी हैंडसेट: Nothing Phone 3a Community Edition अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार्ल पेई के नेतृत्व वाली टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग (Nothing) जल्द ही अपने हैंडसेट फोन 3ए कम्युनिटी एडिशन (Nothing Phone 3a Community Edition) को लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि, कंपनी ने नथिंग फोन 2a (Nothing Phone 2a) के साथ ओपन सबमिशन और कोलेबोरेटिव डिजाइन के जरिए यूजर्स को सीधे क्रिएशन प्रोसेस में शामिल किया था और इसका सक्सेसर दूसरा हैंडसेट होगा जिसे ऐसा ही ट्रीटमेंट मिलेगा। आइए जानते हैं आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Redmi 15C 5G भारत में डाइमेंसिटी 6300 चिप और AI डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 3a Community Edition लॉन्च डेट अनाउंस
इस स्मार्टफोन को लेकर नथिंग ने एक प्रेस रिलीज में कन्फर्म किया है कि फोन 3a कम्युनिटी एडिशन 9 दिसंबर को दोपहर 1pm (6:30pm) पर लॉन्च किया जाएगा। कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट की घोषणा सबसे पहले इस साल मार्च में की गई थी, जो कंपनी की प्रोडक्ट क्रिएशन में अपनी यूजर कम्युनिटी को शामिल करने की चल रही कोशिश का हिस्सा था।
यह नथिंग के कम्युनिटी एडिशन प्रोग्राम का दूसरा एडिशन है। कंपनी को इस साल 700 एंट्री मिलीं और कैटेगरीज भी बढ़ाई गईं। पिछली बार की तरह अलग-अलग फेज में विनर चुनने के बजाय, Nothing ने सभी चुने हुए क्रिएटर को एक साथ बताया। कंपनी ने कहा कि लंबे शेड्यूल की वजह से नौ महीने का डेवलपमेंट प्रोसेस ज्यादा आसान और एक जैसा हो सका।
इस साल की शुरुआत में चार विनिंग क्रिएटर को Nothing टीम के साथ काम करने और सैकड़ों मीटिंग में अपने आइडिया को असलियत में बदलने के लिए लंदन भेजा गया था। उनका योगदान चार एरिया में था, जिसमें हार्डवेयर कॉन्सेप्ट और पैकेजिंग डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, लॉक स्क्रीन क्लॉक और वॉलपेपर डिजाइन, और मार्केटिंग कैंपेन शामिल हैं। लंदन की OEM ने कहा कि विनिंग क्रिएटर को GBP 1,000 (लगभग 1,19,600 रुपए) का कैश प्राइज भी मिलेगा।
Nothing का पहला कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट
मालूम हो कि, भारत में Nothing Phone 2a Plus कम्युनिटी एडिशन को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था, जो कि नथिंग कम्युनिटी की भागीदारी से डेवलप किया गया पहला स्मार्टफोन था। इसमें पीछे की तरफ हरे रंग की फॉस्फोरसेंट मटीरियल कोटिंग के साथ ग्लो-इन-द-डार्क डिजाइन है। हैंडसेट को 12GB रैम+ 256GB कॉन्फिगरेशन के साथ 29,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।
Created On :   3 Dec 2025 6:22 PM IST














