आगामी हैंडसेट: OnePlus Turbo Series के लॉन्च को कंपनी ने किया टीज, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Turbo Series के लॉन्च को कंपनी ने किया टीज, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही चीन में वनप्लस टर्बो सीरीज लॉन्च करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन ​बनाने वाली कंपनी वनप्लस (OnePlus) इन दिनों अपने लेटेस्ट हैंडसेट वनप्लस टर्बो (OnePlus Turbo) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बीते ​कुछ दिनों से जां इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स कुछ समय से ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। वहीं अब, चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही चीन में वनप्लस टर्बो सीरीज लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं इस आगामी फोन से जुड़ी अन्य अपडेट...

OnePlus Turbo Series जल्द ही लॉन्च होने की पुष्टि

चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट में कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही चीन में वनप्लस टर्बो सीरीज लॉन्च करेगी। हालांकि, टेक फर्म ने अभी तक आने वाली लाइनअप के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन, कलर और सही लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, वनप्लस टर्बो सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले फोन की संख्या और उनके नाम भी अभी तक सामने नहीं आए हैं।

इसके अलावा, वनप्लस टर्बो सीरीज अब चीन में ओप्पो ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। देश में कस्टमर स्मार्टफोन को CNY ​​1 (लगभग 13 रुपए) की टोकन कीमत पर बुक कर सकते हैं। हालांकि, लिस्टिंग में स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, टेक फर्म ने वीबो पर बताया है कि जल्द ही लॉन्च होने वाली वनप्लस टर्बो सीरीज एक मिड-रेंज फोन के तौर पर लॉन्च होगी।

ऑनलाइन रेंडर आ चुके हैं सामने

आपको बता दें कि, हाल ही में, वनप्लस टर्बो के कथित रेंडर ऑनलाइन सामने आए थे। स्मार्टफोन को हरे रंग में होल-पंच कटआउट डिस्प्ले के साथ दिखाया गया था, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है। यह एक चौकोर आकार के रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दिया, जिसमें डुअल रियर कैमरे हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैंडसेट के दाईं ओर होंगे, जबकि बाईं ओर खाली रहेगा। रियर पैनल भी प्लास्टिक का होने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, वनप्लस टर्बो में कथित तौर पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट से पावर्ड हो सकता है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि फोन में 9,000mAh की बैटरी होगी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Created On :   27 Dec 2025 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story