- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo Find N6 ग्लोबल मार्केट में...
आगामी फोल्डेबल हैंडसेट: Oppo Find N6 ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) इन दिनों अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट पर काम कर रही है। यह फोन ओप्पो फाइंड N5 (Oppo Find N5) का सक्सेसर होगा, जिसे फरवरी 2025 में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसे ओप्पो फाइंड N6 (Oppo Find N6) के तौर पर बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस आगामी फोन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
लेकिन, हाल ही में फाइंड N सीरीज का स्मार्टफोन थाईलैंड के NBTC रेगुलेटर द्वारा सर्टिफाइड हो गया है। ओप्पो फाइंड N6 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 6.62-इंच का कवर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य अपडेट...
यह भी पढ़े -iQOO 15 Ultra स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 7400mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
Oppo Find N6, NBTC की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ
ओप्पो फाइंड N6 नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2765 के साथ लिस्टेड है। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन GSM, WCDMA, LTE, और NR नेटवर्क को सपोर्ट करता है, जो 4G और 5G कनेक्टिविटी की मौजूदगी की पुष्टि करता है। यह हैंडसेट चीन में बनाया गया है और सर्टिफिकेशन नंबर B38063-26 के साथ लिस्टेड है।
ओप्पो ने फिलहाल, फाइंड N6 के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन NBTC लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी जल्द ही फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालिया लीक से पता चला है कि यह हैंडसेट मार्च में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।
यह भी पढ़े -Tecno Pova Curve 2 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने की डिजाइन, कलर ऑप्शन की पुष्टि
Oppo Find N6 के लीक स्पेसिफिकेशन
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो फाइंड N6 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 8.12-इंच का LTPO UTG इनर डिस्प्ले और 6.62-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलेगा, जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज होगा।
यह भी पढ़े -Sony Xperia 1 VIII और Xperia 10 VIII जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आए नजर
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का कैमरा, 50-मेगापिक्सल का सेंसर और 200-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। फोन में 2-मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी हो सकता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह डीप ब्लैक, गोल्डन ऑरेंज और ओरिजिनल टाइटेनियम (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
Created On :   5 Feb 2026 4:59 PM IST










