आगामी हैंडसेट सीरीज: Oppo Find X9 सीरीज की भारत में कीमत फिर हुई लीक, कलर ऑप्शन का भी खुलासा हुआ

Oppo Find X9 सीरीज की भारत में कीमत फिर हुई लीक, कलर ऑप्शन का भी खुलासा हुआ
इस लाइनअप में कुल दो मॉडल ओप्पो फाइंड एक्स 9 और फाइंड एक्स 9 प्रो शामिल होंगे। दोनों ही मॉडल देश में फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर दो-दो रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) भारत में मंगलवार को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज फाइंड एक्स 9 (Find X9 Series) को लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में कुल दो मॉडल ओप्पो फाइंड एक्स 9 (Oppo Find X9) और फाइंड एक्स 9 प्रो (Find X9 Pro) शामिल होंगे। दोनों ही मॉडल देश में फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर दो-दो रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

हाल ही में Oppo Find X9 Pro और Find X9 को एक भारतीय रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी कीमत का खुलासा हुआ है। हालांकि, ये कीमतें बीते रिपोर्ट के मुकाबले में कुछ ज्यादा हैं। आइए जानते हैं आगामी हैंडसेट सीरीज से जुड़ी अन्य डिटेल...

Oppo Find X9 सीरीज की भारत में संभावित कीमत

चीनी टेक कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को भारतीय हैंडसेट रिटेलर पूर्विका की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे Oppo Find X9 सीरीज के स्टोरेज वेरिएंट, कलर और भारत में कीमत का खुलासा हुआ है। Oppo Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए हो सकती है, जो कि इसके एकमात्र 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए होगी।

इस बीच, स्टैंडर्ड Oppo Find X9 की कीमत 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 79,999 रुपए में लिस्ट की गई है। वहीं 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 89,999 रुपए हो सकती है। इसके अलावा, दोनों हैंडसेट 1 प्रतिशत की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिसे Find X9 लाइनअप के लॉन्च होने पर अपडेट किया जा सकता है।

पहले भी लीक हुई कीमतें

आपको बता दें कि, इससे पहले एक टिप्सटर ने Oppo Find X9 सीरीज की कीमतों को लीक किया था। पिछली रिपोर्ट में Find X9 Pro मॉडल को भारत में 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी, जो कि एकमात्र 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए होगी। जबकि, स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज विकल्प के लिए 74,999 रुपए हो सकती है। जबकि, टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपए होगी।

कलर ऑप्शन

ओप्पो फाइंड एक्स9 सीरीज भारत में फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होगी। हाल ही में, टेक फर्म ने खुलासा किया कि फाइंड एक्स9 स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में उपलब्ध होगा, जबकि फाइंड एक्स9 प्रो सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल रंगों में बेचा जाएगा।

Created On :   17 Nov 2025 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story