रेनो सीरीज हैंडसेट: Oppo Reno 14 5G Series भारत में लॉन्च की पुष्टि हुई, कंपनी ने ग्रीन वेरिएंट को किया टीज

Oppo Reno 14 5G Series भारत में लॉन्च की पुष्टि हुई, कंपनी ने ग्रीन वेरिएंट को किया टीज
  • इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है
  • 'जल्द ही आने वाला' टैग के साथ लिस्ट है
  • स्मार्टफोन का ग्रीन वेरिएंट दिखाया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) भारत में जल्द ही अपनी नई सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इसका नाम रेनो 14 5जी (Reno 14 5G) है। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इसमें कौन-कौन से मॉडल को शामिल किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि, कंपनी इसमें रेनो 14 5G (Reno 14 5G) और रेनो 14 प्रो 5G (Reno 14 Pro 5G) को बाजार में उतार सकती है जो कि रेनो 13 और रेनो 13 प्रो के सक्सेसर होंगे।

यहां बता दें कि, कंपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। इनमें से वेनिला मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 8450 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी अन्य डिटेल...

Oppo Reno 14 5G Series को किया टीज

ओप्पो ने अपने X हैंडल के जरिए भारत में रेनो 14 5G सीरीज के आगामी लॉन्च को टीज किया है। हालांकि यहां इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है। फोन को 'जल्द ही आने वाला' टैग के साथ लिस्ट किया गया है।

टीजर इमेज में रेनो 14 5G सीरीज स्मार्टफोन का ग्रीन वेरिएंट दिखाया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा ओप्पो ने फोन के लिए एक डेडिकेटेड वेबपेज भी बनाया है। यह भी पुष्टि की गई है कि इसे जल्द ही अन्य वैश्विक बाजारों में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 14 5G Series चीनी वेरिएंट के प्रमुख फीचर्स

आपको बता दें कि, चीन में यह सीरीज पहले से उपलब्ध है। Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro एंड्रॉइड 15-आधारित हैं। Reno 14 में 6.59-इंच की डिस्प्ले है और यह MediaTek Dimensity 8350 SoC पर चलता है।

Reno 14 Pro मॉडल में 6.83-इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ आता है। ओप्पो रेनो 14 में 6,000mAh की बैटरी है, जबकि रेनो 14 प्रो में 6,200mAh की बैटरी है। वे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जबकि प्रो वर्जन 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Created On :   20 Jun 2025 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story