- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- भारत की पहली इन-बिल्ट डिजिटल...
पेबल रिंग: भारत की पहली इन-बिल्ट डिजिटल डिस्प्ले वाली स्मार्ट रिंग Pebble Halo हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

- इसे कुल 6 साइज में पेश किया गया है
- इसमें कई सारे हेल्थ फीचर दिए गए हैं
- इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी पेबल (Pebble) ने भारत में अपनी स्मार्ट रिंग हेलो (Halo Smart Ring) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्मार्ट रिंग है जिसमें इन-बिल्ट डिजिटल डिस्प्ले है। इसे कुल 6 साइज में पेश किया गया है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टरिंग तीन कलर ऑप्शन रिंग ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर फिनिश में उपलब्ध है।
यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर चार दिनों तक चलेगी। पेबल हेलो स्मार्ट रिंग इस सप्ताह के अंत में देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और उपलब्धता...
Pebble Halo Smart Ring की कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्ट रिंग को भारत में 7,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3,999 रुपए में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Pebble Halo Smart Ring की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्ट रिंग को 6 साइज (7 से 12) में पेश किया गया है। इसे स्टेनलेस स्टील और स्किन-फ्रेंडली मटेरियल से तैयार किया गया है। यह इन-बिल्ट डिजिटल डिस्प्ले से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह रिंग पानी और धूल से सुरक्षित है, हालांकि कोई सर्टिफिकेशन डिटेल कंपनी ने नहीं दी है।
इस रिंग में जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है, जिससे यूजर वीडियो स्क्रॉल कर सकते हैं, ई-बुक्स के पेज पलट सकते हैं, कैमरा शटर और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फाइंड माय रिंग और कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
पेबल की हेलो रिंग iOS और Android डिवाइस के साथ-साथ Pebble Halo ऐप के साथ भी कंपेटेबल है और कई हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस और HRV (Heart Rate Variability) मॉनीटरिंग के अलावा स्टेप और कैलोरी काउंटर आदि शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि, इस स्मार्ट रिंग को एक बार चार्ज करने पर चार दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है और यह रिंग 120 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। यह वायरलेस चार्जिंग और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।
Created On :   5 July 2025 2:37 PM IST