आगामी ईयरबड्स: Realme Buds T200 भारत में लॉन्च डेट की हुई पुष्टि, ANC और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी

Realme Buds T200 भारत में लॉन्च डेट की हुई पुष्टि, ANC और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी
  • Realme India की वेबसाइट पर लिस्ट हैं नए बड्स
  • Realme Buds में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स मिलेंगे
  • चार रंगों में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी रियलमी (Realme) जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसकी पुष्टि की है और इनका नाम बड्स टी200 (Buds T200) है। इसके अलावा कंपनी ने इन बड्स को Realme India की वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिससे इससे जुड़े कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यहां ईयरबड्स के 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ चार रंगों में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं आगामी ईयरबड्स से जुड़ी अन्य जानकारी...

Realme Buds T200 की लॉन्च डेट

रियलमी की ओर से भारती बाजार में Realme Buds T200 TWS ईयरबड्स 24 जुलाई को शाम 7:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये ड्रीमी पर्पल, नियॉन ग्रीन, मिस्टिक ग्रे और स्नोई व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनकी बिक्री Realme.com और Flipkart पर शुरू होने की पुष्टि हो गई है।

Realme Buds T200 के स्पेसिफिकेशन

रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर Buds T200 ईयरबड्स को लिस्ट किया गया है, जिससे उनके कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इनमें इन-ईयर डिजाइन के साथ 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स हैं जिनकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz–40,000Hz है।

ये ईयरबड्स क्वाड माइक सिस्टम और ANC फीचर के साथ आएंगे, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 32dB तक के अनचाहे शोर को कम करता है। Realme Buds T200 ईयरबड्स गेमिंग के लिए 45ms लो-लेटेंसी गेम मोड प्रदान करते हैं।

Realme Buds T200 हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सर्टिफिकेशन प्रदान करते हैं और 3D स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी है। इनमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ LDAC कोडेक सपोर्ट भी है। धूल और पानी से बचाव के लिए इन्हें IP55 रेटिंग मिली है।

Realme Buds T200 के केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। ANC इनेबल होने पर, ये 35 घंटे तक चलते हैं। कहा जा रहा है कि ये ईयरबड्स 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग पर 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देंगे।

Created On :   18 July 2025 1:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story