आगामी हैंडसेट: Redmi Note 14 SE 5G की भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगा डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट

Redmi Note 14 SE 5G की भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगा डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट
  • यह फोन Note 14 5G सीरीज का हिस्सा होगा
  • इसे भारत में 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी रेडमी (Redmi) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट नोट 14 एसई 5जी (Redmi Note 14 SE 5G) लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने इस आगामी स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है। आपको बता दें कि, यह फोन Note 14 5G सीरीज का हिस्सा होगा जिसमें पहले से रेडमी नोट 14 5जी (Redmi Note 14 5G), नोट 14 प्रो 5जी (Note 14 Pro 5G) और नोट 14 प्रो प्लस 5जी (Note 14 Pro+ 5G) शामिल हैं।

Redmi Note 14 SE 5G भारत में कब होगा लॉन्च?

रेडमी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें कंपनी ने Redmi Note 14 SE 5G के आगामी लॉन्च की घोषणा की है, जिसके अनुसार इसे भारत में 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसको लेकर एक टीजर भी जारी किया है। इसके अनुसार, आगामी फोन को अन्य ऑप्शन के अलावा रेड कलर में भी पेश किया जा सकता है।

Redmi Note 14 SE 5G के स्पेसिफिकेशन

रेडमी ने अपने आगामी फोन के लॉन्च से पहले ही कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। यह हैंडसेट 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने इसके साइज की जानकारी नहीं दी है, माना जा रहा है कि इसमें 6.67 इंच का पैनल मिल सकता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर होगा। कहा जा रहा है कि यह ऑप्टिक्स सिस्टम "बेहतर कम रोशनी वाली तस्वीरें" लेने में सक्षम होगा। इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर और 16GB तक रैम होने की उम्मीद है। इसमें टर्बोचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,110mAh की बैटरी होगी।

Created On :   25 July 2025 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story