आगामी हैंडसेट: Redmi Turbo 5 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 8000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद

Redmi Turbo 5 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 8000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद
  • Redmi Turbo 5 Pro में 6.8 इंच डिस्प्ले होगी
  • Redmi Turbo 4 का सक्सेसर हो सकता है
  • इसमें 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) की सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) इन दिनों अपने नए हैंडसेट टर्बो 5 प्रो (Redmi Turbo 5 Pro) पर काम कर रही है। इसको लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हाल ही में इससे जुड़ा एक नया लीक सामने आया है। माना जा रहा है कि, आगामी हैंडसेट टर्बो 4 प्रो (Redmi Turbo 4 Pro) का सक्सेसर हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।

वीबो पर हैंडसेट की डिटेल लीक

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दावा किया है कि, रेडमी के आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फ्लैट स्क्रीन मिलेगी। साथ ही इसमें 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी क्षमता होगी। हालांकि, टिपस्टर ने यहां फोन के नाम का उल्लेख नहीं किया है। लेकिन पोस्ट की कमेंट में 2026 में लॉन्च होने वाले Redmi फोन की ओर इशारा करती हैं, जो संभवतः Redmi Turbo 5 Pro होगा।

Redmi Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशन

चीन में अप्रैल में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1280x2800 पिक्सल (1.5K) रिजॉल्यूशन प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए, Redmi Turbo 4 Pro में OIS, EIS के साथ 50-मेगापिक्सल 1/1.95-इंच Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Redmi Turbo 4 Pro फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2 के साथ शिप होता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है।

हैंडसेट में पावर के लिए 7,550mAh बैटरी है, जो 90W पर चार्ज हो सकती है, जबकि ये 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी52 रेटिंग है।

Created On :   1 July 2025 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story