न्यू हैंडसेट: Vivo T5x 5G भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिप और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 18999 रुपए

Vivo T5x 5G भारत में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिप और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 18999 रुपए
हैंडसेट साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलता है। इसकी बिक्री 24 मार्च से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवी (Vivo) ने भारत में अपना नया हैंडसेट टी5एक्स 5जी (T5x 5G) लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बैटरी है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69-रेटेड बिल्ड मिलती है।

हैंडसेट साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलता है। इसकी बिक्री 24 मार्च से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Vivo T5x 5G की भारत में कीमत

इस स्मार्टफोन को भारत में 18,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कीमत 22,999 रुपए रखी गई है।

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.76-इंच फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1,080x2,344 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यह कम ब्लू लाइट एमिशन के लिए एडवांस आई कम्फर्ट मोगड और टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल सोनी IMX852 सेंसर और 2-मेगापिक्सल बोकेह शूटर शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16-आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलता है। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बैटरी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक संगीत प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन टाइम देने के लिए विज्ञापित किया गया है। हैंडसेट को धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

Created On :   17 March 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story