आगामी स्मार्टफोन: Vivo Y200e 5G भारत में 22 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने कफर्म की डेट और कलर ऑप्शन

Vivo Y200e 5G भारत में 22 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने कफर्म की डेट और कलर ऑप्शन
  • Vivo ने एक्स प्लेटफार्म पर लॉन्च की जानकारी दी है
  • फोन ब्लू और ऑरेंज दो कलर में उपलब्ध होगा
  • ऑरेंज कलर ऑप्शन में वीगन लेदर फिनिश मिलेगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो (Vivo) भारत में अपना नया हैंडसेट वाय200 ई 5जी (Vivo Y200e 5G) लॉन्च करने वाली है। इसकी चर्चा लंबे समय से मीडिया और सोशल प्लेटफार्म्स पर रही है। लीक रिपोर्ट्स के माध्यम से इसकी कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए। वहीं अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर ऑप्शन को रिवील कर दिया है।

भारत में कब लॉन्च होगा?

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo Y200e 5G की लॉन्च की जानकारी शेयर की है। इसके अलावा इसका प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। कंपनी द्वारा गई जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को भारत में 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन ब्लू और ऑरेंज दो कलर ऑप्शन में आएगा। इसे कंपनी डायमंड ब्लैक और सैफ्रॉन डिलाइट के नाम से पेश करेगी।

सामने आई जानकारी में पता चलता है कि, Vivo Y200e 5G के ऑरेंज कलर ऑप्शन में वीगन लेदर फिनिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां क्रिस-क्रॉस पैटर्न भी देखने को मिलेगा। जबकि, इसका ब्लू कलर वेरिएंट भी टेक्स्चर फिनिश के साथ आएगा हालांकि यहां प्लास्टिक बैक ही मिलेगा।

प्रमुख स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर वर्टिकल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर शेप में आता है, जो Y200 5G से काफी मिलता है। हाल ही में इस फोन से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके अनुसार फोन में मुख्य सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। जबकि 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो कि फुल एचडी रजॉल्यूशन प्रदान करेगी। इसमें 6GB और 8GB रैम का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB स्टोरेज दी जाएगी। फोन Android 13 या Android 14 के साथ लॉन्च होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिल सकता है। जबकि, बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

कीमतबात करें इसकी कीमत की तो, कुछ दिनों पहले एक टिप्स्टर्स ने कीमत का खुलासा था। जिसके अनुसार, स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपए के आसमास हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Created On :   17 Feb 2024 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story