- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi Moaan InkPalm Mini Plus 2...
ई-रीडर: Xiaomi Moaan InkPalm Mini Plus 2 चीन में 5.84 इंच डिस्प्ले और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

- 276ppi पिक्सल डेनसिटी वाला 5.84-इंच का कॉम्पैक्ट ई-इंक डिस्प्ले है
- Android 14 पर चलने वाले इस ई-रीडर में 256 ग्रेस्केल लेवल हैं
- Moaan InkPalm Mini Plus 2 में 2,250mAh की बैटरी दी गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने घरेलू बाजार में अपना नया डिवाइस ई-रीडर लॉन्च किया है। इसका नाम मोआन इंकपाम मिनी प्लस 2 (Moaan InkPalm Mini Plus 2) है, जिसकी बिक्री जल्द शुरू होगी। यह एक एंड्रॉइड-आधारित ई-बुक रीडर है, जिसमें 5.84-इंच डिस्प्ले, 6GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज है।
यह डिवाइस 256 ग्रेस्केल लेवल को सपोर्ट करता है, जो लंबे समय तक पढ़ने के दौरान बेहतर रीडेबिलिटी के लिए डार्क ब्लैक कलर के टेक्स्ट के साथ हल्के ग्रे बैकग्राउंड प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Xiaomi Moaan InkPalm Mini Plus 2 की कीमत
इस ई-रीडर को 6GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ CNY 1,399 (लगभग 17,400 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फिलहाल चीन में ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर केवल एक ब्लैक कलर वेरिएंट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री इस महीने के अंत में शुरू होगी।
Xiaomi Moaan InkPalm Mini Plus 2 के स्पेसिफिकेशन
इस डिवाइस में 5.84 इंच की कॉम्पैक्ट ई-इंक डिस्प्ले दी गई है, जो 276ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आती है। इस ई-रीडर में 256 ग्रेस्केल लेवल हैं, जो हल्के ग्रे बैकग्राउंड और ब्लैक टेक्स्ट के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आँंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।
कंपनी के अनुसार, Moaan InkPalm Mini Plus 2 का फ्रंट-लाइट डिस्प्ले एडजस्टेबल कलर टेम्परेचर को सपोर्ट करता है और 32 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह ई-रीडर Android 14 पर काम करता है। इसमें Rockchip RK3566 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Moaan InkPalm Mini Plus 2 में 2,250mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह वॉयस इनपुट को भी सपोर्ट करती है। बता दें कि, Xiaomi Moaan InkPalm Mini Plus 2 पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi Moaan InkPalm Plus मॉडल का अपग्रेड है।
Created On :   12 Sept 2025 5:37 PM IST















